BREAKING
FAC News
Back

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में नकली टिकट बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Tabish | | — views
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में नकली टिकट बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

मुंबई:बोरीवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) में आने वाले पर्यटकों को सरकार द्वारा तय दरों से अधिक कीमत पर नकली टिकट बेचकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय उद्यान के वनपाल (फॉरेस्टर) श्री शिवराज बालाजी उगले ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उद्यान में आए एक पर्यटक ने उनसे शिकायत की कि एक व्यक्ति ने उसे प्रवेश के लिए फटा हुआ टिकट बेचा है। शक होने पर जब उगले ने टिकट काउंटर पर जाकर पूछताछ की, तो पता चला कि वहां से ऐसा कोई टिकट जारी नहीं किया गया था। वह टिकट पूरी तरह नकली था, जिसे असली टिकट की हूबहू नकल करके कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया था।


वनपाल की शिकायत पर कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने सबसे पहले नकली टिकट बेचने वाले आरोपी आकाश रविंद्र सरदार (उम्र 31 वर्ष) को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया।

आकाश ने बताया कि ये नकली टिकट उसे गणेश ईश्वर ठाकुर नाम के व्यक्ति ने बनाकर दिए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी गणेश ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गणेश के पास से नकली टिकट बनाने वाली मशीन और सॉफ्टवेयर भी बरामद कर लिया है।


पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने अब तक कितने पर्यटकों को इस तरह के नकली टिकट बेचे हैं और सरकार को कितने रुपये का चूना लगाया है। यह

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News