BREAKING
FAC News
Back

सोशल मीडिया पर 'गरबा पार्टनर ऑन रेंट' के विज्ञापनों से रहें सावधान: अहमदाबाद पुलिस कीसार्वजनिकचेतावनी

Tabish | | views
सोशल मीडिया पर 'गरबा पार्टनर ऑन रेंट' के विज्ञापनों से रहें सावधान: अहमदाबाद पुलिस कीसार्वजनिकचेतावनी

अहमदाबाद:आगामी नवरात्रि त्योहार को देखते हुए गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक नए ट्रेंड को लेकर आम जनता के लिए एक सार्वजनिक चेतावनी (Public Advisory) जारी की है। पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'रेंट ए गरबा पार्टनर' (गरबा पार्टनर किराए पर लें) के विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।


क्या है पूरा मामला?इंटरनेट पर ऐसी कई पोस्ट वायरल हो रही हैं जिनमें युवक और युवतियां अपनी तस्वीरें डालकर पैसों के बदले गरबा पार्टनर बनने की पेशकश कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में दो घंटे के लिए 500 रुपये से लेकर पूरी रात के लिए 6,500 रुपये तक के अलग-अलग पैकेज मांगे जा रहे हैं।साइबर क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांचमामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम ब्रांच की डीसीपी लवीना सिन्हा ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों को सचेत किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही इन पोस्ट्स की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके पीछे कोई धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड या कोई गलत मकसद तो नहीं है।


संदिग्ध लिंक्स पर न करें क्लिक: पुलिस की अपीलडीसीपी लवीना सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि वे भुगतान (पेमेंट) के लिए भेजे गए किसी भी संदिग्ध लिंक या तस्वीरों वाले अटैचमेंट पर भूलकर भी क्लिक न करें। ऐसे फर्जी लिंक्स के जरिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप हैक होने या बैंक खाते से पैसे कटने का बड़ा खतरा रहता है। पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर किसी के साथ ऐसा कोई फ्रॉड होता है, तो वह तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराए।सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम पैकेज के नाम पर ऑफरसोशल मीडिया पर सामने आई इन पोस्ट्स में सुविधाओं और कीमतों के आधार पर बकायदा 'सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम' जैसे पैकेज बनाए गए हैं। यह विज्ञापन कुछ छोटे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के अलावा कई अज्ञात (फेक) अकाउंट्स से भी शेयर किए जा रहे हैं, जो गुजरात के कई शहरों में अपनी सेवाएं देने का दावा कर रहे हैं।


बेसिक पैकेज की दरें: बेसिक पैकेज के तहत पुरुष पार्टनर के लिए 500 से 2,000 रुपये और महिला पार्टनर के लिए 3,000 रुपये तक की फीस रखी गई है।पैकेज में क्या है शामिल?: इन पैकेजेस में दो घंटे का साथ, गरबा डांस करना, मैचिंग कपड़े पहनना, सेल्फी लेना और डांस के स्टेप्स सिखाना जैसी सुविधाएं शामिल बताई जा रही हैं। वहीं मिड-लेवल और महंगे पैकेजेस में कई अन्य अजीबोगरीब सुविधाएं भी ऑफर की जा रही हैं।पुलिस ने नागरिकों से त्योहार के सीजन में डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने और किसी भी अनजान व्यक्ति को एडवांस पेमेंट न करने की हिदायत दी है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News