BREAKING
FAC News
Back

सरकारी स्कूल मे बच्चे हो रहे बेहोश अधिक गर्मी और बिजली बाधित से

FAC News Desk | | views
सरकारी स्कूल मे बच्चे हो रहे बेहोश अधिक गर्मी और बिजली बाधित से

सरकारी स्कूल मे बच्चे हो रहे बेहोश अधिक गर्मी और बिजली बाधित से

रिपोर्ट – फरियाद अली

 

सुल्तानपुर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। सोमवार से कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। यह बदलाव तेज गर्मी के मद्देनजर किया गया है। इस फैसले का कारण शुक्रवार को हुई एक घटना है। उस दिन सुबह लगभग 8:15 बजे प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा 5 की छात्रा मानवी राष्ट्रगान खत्म होते ही अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। शिक्षकों ने तुरंत उसे कक्षा में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया। कुछ समय बाद लगभग 10 बजे कक्षा 5 का छात्र चंचल, छात्रा जाह्नवी और कक्षा 4 का छात्र सुभाष भी कक्षा में अचानक बेहोश हो गए। मौजूद शिक्षकों और अन्य छात्रों ने बच्चों को हवा दी। उन्होंने चेहरे पर पानी के छींटे मारे और विद्यालय में उपलब्ध ओआरएस का घोल पिलाया। कुछ देर में सभी बच्चों की तबीयत सामान्य हो गई। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने बताया कि सुबह से ही तापमान काफी अधिक था। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण विद्यालय में पंखे नहीं चल पाए। तेज गर्मी और उमस से बच्चे असहज हो गए। इसी वजह से कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ी। उन्होंने बताया कि बच्चों के अभिभावकों को सूचना दे दी गई थी। सभी को सुरक्षित घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। डीएम कुमार हर्ष ने शनिवार को स्कूल के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। इसे सभी स्कूलों में लागू किए जाने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News