BREAKING
FAC News
Back

सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार को घेरा…७६ सालों में हम इतने बदनाम कभी नहीं हुए

| | views
सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार को घेरा…७६ सालों में हम इतने बदनाम कभी नहीं हुए
सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार को घेरा…७६ सालों में हम इतने बदनाम कभी नहीं हुए………… मुंबई…पिछले पांच से ६ महीना के बीच महायुति सरकार के तमाम काले कारनामे सामने आए हैं। सरकार के तमाम मंत्रियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने और शराब के व्यवसाय, यहां तक कि डांस बार से जुड़े मामले उजागर होने के बाद महाराष्ट्र राज्य की जमकर बदनामी हो रही है। पिछले ७६ सालों में महाराष्ट्र की इतनी बदनामी नहीं हुई है, जितनी बदनामी पिछले डेढ़ सौ दिनों में हुई है। ऐसा गंभीर आरोप लगाते हुए एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में मंत्रियों की मनमानी, गलत धंधे में लिप्त मंत्रियों और अधिकरियों के हनी ट्रैप के मामले ने राज्य को बदनाम किया है। पिछले ७६ वर्षों में जितनी महाराष्ट्र की बदनामी नहीं हुई, उतनी बदनामी डेढ़ सौ दिनों की इस महायुति सरकार में हुई है। राज्य आर्थिक संकट में है, अपराध बढ़ रहे हैं, मंत्री विवादित बयान दे रहे हैं। इन सबके चलते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने मित्र पक्षों से नाराज हैं और उन्होंने यह नाराजगी दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह को बताई है, ऐसा बड़ा खुलासा भी उन्होंने किया। दोगली नीति वाली है महायुति सरकार सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि एक तरफ लाडली बहन योजना चलाई जा रही है और दूसरी ओर एक महिला राज्यमंत्री का विरोध किया जा रहा है, यह दोगली नीति सही नहीं है। अगर राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने मुख्यमंत्री की सहमति से कोई निर्णय लिया है और वे खुद को साबित करने की कोशिश कर रही हैं, तो बाकी किसी को विरोध करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। कोकाटे को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए सुले ने कहा कि कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के इस्ताफे की मांग किसी और को करने की बजाय उन्हें खुद नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उधर, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर शशिकांत शिंदे की नियुक्ति के बाद शहर कार्यकारिणी में बदलाव की चर्चा है। इस संदर्भ में शनिवार को सुप्रिया सुले की उपस्थिति में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें आगामी महानगरपालिका चुनाव के लिए वार्ड और प्रभाग की योजना पर चर्चा हुई।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News