BREAKING
FAC News
Back

टेम्पो से टक्कर के बाद बस की चपेट में आने से युवक की मौत ओवरटेक करने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Tabish | | — views
टेम्पो से टक्कर के बाद बस की चपेट में आने से युवक की मौत  ओवरटेक करने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

मुंबई: कुर्ला पश्चिम इलाके में मंगलवार (24 नवंबर) सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बस के पहिए के नीचे कुचलने से एक स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद हादसा जल्दबाजी में ओवरटेक करने के कारण हुआ। मृतक युवक अपनी स्कूटी से कुर्ला पश्चिम की सड़क से गुजर रहा था, तभी उसने आगे चल रही एक बेस्ट बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान युवक का स्कूटी से नियंत्रण छूट गया और वह बगल से गुजर रहे एक टेम्पो से जोरदार तरीके से टकरा गया।


टेम्पो से हुई इस भीषण टक्कर के कारण युवक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर गिरने के बाद उसे संभलने का कोई मौका नहीं मिला और वह उसी बेस्ट बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिसे वह ओवरटेक कर रहा था। बस का पहिया ऊपर से गुजर जाने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News