BREAKING
FAC News
Back

थाना कैसरगंज में अभियुक्त से पुलिस की हुई मुठभेड़, अभियुक्त के पैर में लगी गोली

FAC News Desk | | views
थाना कैसरगंज में अभियुक्त से पुलिस की हुई मुठभेड़, अभियुक्त के पैर में लगी गोली

थाना कैसरगंज में अभियुक्त से पुलिस की हुई मुठभेड़, अभियुक्त के पैर में लगी गोली

 

Report – Fariyad Ali Bahraich U.P.

 

आज दिनांक 22.09.2025 को समय सुबह करीब 5.20 बजे चोरी व नक़बजनी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से थाना कैसरगंज पुलिस और जनपद की एसओजी टीम को संयुक्त कांबिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि गांव सराय कनहर की तरफ से एक बदमाश हाथों में असलहा लिए आ रहा है । सूचना पर संयुक्त टीम सराय कनहर मार्ग पर आगे बढ़ी और करीब 700 मी से व्यक्ति ने रोकने पर पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया जिसको चेतावनी की गई फिर भी पुनः फायर करने का प्रयास करने लगा । पुलिस ने आत्म रक्षार्थ फायर किया जिस से बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी है । पूछने पर अभियुक्त ने अपना नाम मुल्कराज पुत्र श्याम बिहारी निवासी रायपुर थाना बौडी जनपद बहराइच का बताया। जामा तलाशी से अभियुक्त मुल्कराज के पास से हाथ से एक अदद तमंचा 315 बोर और नाल में फंसा एक खोखा कारतूस और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ ।घायल बदमाश को सीएचसी कैसरगंज वास्ते इलाज भिजवाया गया जहां से बाद प्राथमिक चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल, बहराइच रेफर किया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पुलिस बल उपस्थित है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News