ठाणे/पालघर:महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला, सुगंधित तंबाकू और अन्य खाद्य पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। FDA ने ठाणे और पालघर जिलों में तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर वाहनों समेत कुल 2 करोड़ 69 लाख 29 हजार 860 रुपये का माल (मुद्देमाल) जब्त किया है। यह कार्रवाई 2 अक्टूबर को की गई।
• ठाणे (येवई पुल) में पहली कार्रवाई: गुप्त सूचना के आधार पर ठाणे संभाग के जोन 10 के अंतर्गत येवई पुल इलाके में अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की मदद से एक मालवाहक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 'प्रीमियम राज निवास' पान मसाला और 'जेडएन-01 जाफरानी जर्दा' के हजारों पैकेट मिले। पुलिस ने 81 लाख 51 हजार रुपये के प्रतिबंधित माल के साथ 20 लाख रुपये का ट्रक भी जब्त कर लिया है। इस मामले में भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
• पालघर (चारोटी टोल नाका) में दूसरी कार्रवाई: पालघर संभाग के चारोटी टोल नाके पर की गई दूसरी कार्रवाई में 43 लाख 50 हजार रुपये का गुटका और 20 लाख रुपये का वाहन, यानी कुल 63 लाख 50 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। कासा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर चालक फिरोज खाजा मिया सैयद समेत 7 लोगों की संलिप्तता सामने आई है।
• मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई की तैयारी: पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन प्रतिबंधित पदार्थों के अवैध व्यापार के पीछे कोई संगठित अपराध सिंडिकेट (गैंग) काम कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ स

Loading comments...