ठाणे:ठाणे शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े देहव्यापार रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुलुंड चेकनाका के पास एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इस रेड के दौरान पुलिस ने 2 पीड़ित लड़कियों को देहव्यापार के दलदल से सुरक्षित बाहर निकाला है।सीनियर PI अंजली आंधळे की टीम ने की कार्रवाईयह पूरी कार्रवाई ठाणे पुलिस की अनैतिक मानवी वाहतुक शाखा (AHTC क्राइम ब्रांच) द्वारा की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और क्राइम ACP मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में सीनियर PI अंजली आंधळे और उनकी विशेष टीम ने जाल बिछाकर इस छापेमारी को अंजाम दिया।पीड़ितों को भेजा जा रहा सुधारगृहपुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौके से रेस्क्यू की गई दोनों पीड़ित लड़कियों को महिला सुधारगृह (Remand Home) भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार महिला एजेंट से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
ठाणे क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: मुलुंड चेकनाका के पास देहव्यापार रैकेट का पर्दाफाश, महिला एजेंट गिरफ्तार
How did you feel about this news?

Loading comments...