BREAKING
FAC News
Back

ठाणे में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या: दो दोस्तों ने सिगरेट पीने के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tabish | | — views
ठाणे में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या: दो दोस्तों ने सिगरेट पीने के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठाणे: ठाणे शहर के कासारवडवली पुलिस थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो नाबालिग दोस्तों ने मिलकर अपने ही 17 वर्षीय दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में छिपा दिया और उसका मोबाइल फोन तोड़कर बस के ऊपर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों विधि संघर्षग्रस्त बालकों (नाबालिगों) को हिरासत में ले लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:00 बजे 17 वर्षीय पीड़ित (चंद्रकांत सदाशिव कांबले का बेटा) आजाद नगर स्थित अपने घर से बाहर निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर कासारवडवली पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


जांच के दौरान पुलिस ने जब पीड़ित के दोस्तों से पूछताछ की, तो एक आरोपी दोस्त (जो खुद 10वीं कक्षा का छात्र है) ने पुलिस और परिवार को गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहानी गढ़ी कि पीड़ित को आखिरी बार रात 8:15 बजे एक अज्ञात लड़की के साथ ऑटो में बैठकर घोडबंदर रोड की तरफ जाते देखा गया था। पुलिस ने इस इनपुट के आधार पर आस-पास के करीब 80 से 90 सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


जब पुलिस को आरोपी दोस्त की बातों पर शक हुआ, तो उन्होंने पीड़ित और संदिग्धों के मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।


पूछ

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News