ठाणे में कार से 4 लाख रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार
FAC News Desk
|
|
— views
ठाणे में कार से 4 लाख रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार………..
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक कार से 4 लाख रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कामथघर इलाके में एक मंदिर के पास खड़ी कार देखी।
नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान, उन्होंने वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया 20.663 किलोग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि कार को ज़ब्त कर लिया गया है और उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि ज़ब्त किए गए गांजे की कीमत अवैध मादक पदार्थ बाज़ार में 4,02,928 रुपये है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में धुले ज़िले के शिरपुर निवासी 25 और 29 साल के दो बेरोज़गार पुरुष और मध्य प्रदेश का एक 25 वर्षीय युवक शामिल है।
पुलिस ने बताया कि उन पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
How did you feel about this news?

Loading comments...