BREAKING
FAC News
Back

ठाणे में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने कथित तौर पर बहन की बेटी की हत्या कर आत्महत्या कर ली

FAC News Desk | | views
ठाणे में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने कथित तौर पर बहन की बेटी की हत्या कर आत्महत्या कर ली

ठाणे में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने कथित तौर पर बहन की बेटी की हत्या कर आत्महत्या कर ली………

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मानसिक रूप से अस्थिर महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन साल की भतीजी की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को हुई।

शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे की रहने वाली 26 वर्षीय महिला अपने आठ साल के भतीजे (अपनी बहन के बेटे) की मौत के बाद से अवसाद से जूझ रही थी। अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर अपनी बहन की बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अपराधबोध से ग्रस्त होकर महिला ने फिर दुपट्टे से बहन के घर की छत से लटककर खुद को फांसी लगा ली।

शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि महिला कुछ समय पहले अपनी बहन के बेटे की बीमारी के कारण हुई मौत से बहुत आहत थी।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News