BREAKING
FAC News
Back

ठाणे में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार और 21 मोटरसाइकिलें बरामद। ठाणे शहर पुलिस की अपराध शाखा (घटक-3 कल्याण) ने वाहन चोरी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Tabish | | — views
ठाणे में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार और 21 मोटरसाइकिलें बरामद। ठाणे शहर पुलिस की अपराध शाखा (घटक-3 कल्याण) ने वाहन चोरी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये की चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.............


आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारीपुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरवर अन्नू सैयद (उम्र 42 वर्ष) और गाजी रफीक जाफरी (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) के आधार पर इन दोनों को हिरासत में लिया था।21 मोटरसाइकिलें बरामद, 15 मामले सुलझेपूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 21 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। ये गाड़ियां ठाणे शहर, मुंबई, पालघर, ठाणे ग्रामीण और नांदेड़ जिलों से चुराई गई थीं। बरामद की गई इन मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई से विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के 15 मामलों का खुलासा हुआ है।पुराना आपराधिक रिकॉर्डपुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में:वाहन चोरीजबरन चोरी (Robbery)चेन स्नैचिंगपुलिस पर हमला करने सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।फिलहाल, पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों और मामलों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News