ठाणे: ठाणे पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के जाल से दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया है इस मामले में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया है हैरान करने वाली बात यह है कि पकड़ी गई महिला आरोपी, बचाई गई लड़कियों में से ही एक की सगी मां निकली है पीड़ितों को फिलहाल शासकीय निरीक्षण गृह (Government Shelter Home) में रखा गया है
होटल और बार पर पड़ा छापा
यह पूरी कार्रवाई ठाणे के कल्याण-शील रोड पर स्थित डायघर गांव (कल्याण फाटा परिसर) के 'शुभम FAMILY रेस्टोरेंट एंड बार' पर की गई पुलिस के अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम कक्ष (AHTU) को गोपनीय जानकारी मिली थी कि यहां नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार के लिए लाया जा रहा है इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने वहां छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया

Loading comments...