BREAKING
FAC News
Back

ठाणे वन विभाग संरक्षित अज़गर को पीटने के आरोप में दो किया गिरफ्तार; न्यायिक हिरासत में भेजे गए ।

FAC News Desk | | views
ठाणे वन विभाग  संरक्षित अज़गर को पीटने के आरोप में दो किया गिरफ्तार; न्यायिक हिरासत में भेजे गए ।

ठाणे वन विभाग

संरक्षित अज़गर को पीटने के आरोप में दो किया गिरफ्तार; न्यायिक हिरासत में भेजे गए ।

संवाददाता:

सैयद समीर हुसैन

ठाणे; दिनांक 07 जुलाई ठाणे वन विभाग के कलवा वनपरिमंडल कार्यालय ने, माननीय उप वन संरक्षक, ठाणे वन विभाग, ठाणे, माननीय सहायक वन संरक्षक (रा.रा.प. व वन्यजीव), वन विभाग, ठाणे, और माननीय वन परिक्षेत्र अधिकारी, ठाणे वन विभाग, ठाणे के मार्गदर्शन में, वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।

दिनांक 29.06.2025 को मौजे वावासनगर, ठाकुरपाड़ा, शिल महापे रोड स्थित संरक्षित वन सर्वेक्षण क्र. 72 के परिसर में ऋषिकेश बालाराम खेरे (उम्र 30) और रमजान नुरहसन खान (उम्र 65) नामक दो व्यक्तियों ने अजगर (Python molurus) नामक संरक्षित वन्यप्राणी को बांस, लाठी और पत्थर से पीटकर घायल कर दिया और बाद में नाले में फेंक दिया था। जैसे ही इसकी जानकारी वन परिमंडल के अधिकारियों को मिली तत्काल वन विभाग के उच्य अधिकारियों के साथ कलवा वन अधिकारी संदीप सीताराम मोरे ने अपनी टीम के साथ कारवाही शुरू करदी।यह अजगर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल है, और यह एक संरक्षित वन्यप्राणी है। इस गंभीर अपराध की रिपोर्ट कलवा वनपरिमंडल कार्यालय में WL-51/वर्ष 2025 के रूप में दर्ज की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05.07.2025 को सुबह 11:00 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें माननीय प्रथम श्रेणी न्यायदंडाधिकारी, ठाणे के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपियों को 07.07.2025 तक वन हिरासत में रखने का आदेश दिया था।

वन हिरासत के दौरान, आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर आगे की जांच की गई। घायल अजगर को स्थानीय पशु प्रेमी श्री विजय रामबहादुर राजभर और श्री विशाल जयराज कंथारिया की मदद से ‘. रेस्क्यू सेंटर वन्यजीव पराग्राम डायगर (दवाखाना), मुंब्रा’ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अजगर की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, और उसका इलाज ठाणे CPCA ठाणे, रेस्क्यू, रिहैब, रिलीज के तहत जारी है।

आगे की जांच और इस अपराध में अन्य संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए वन विभाग ने माननीय न्यायालय से आरोपियों की दो दिनों की वन हिरासत की मांग की थी। हालांकि, माननीय न्यायालय ने आज, दिनांक 07.07.2025 को आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, और उन्हें ठाणे जिला केंद्रीय कारागृह, ठाणे में स्थानांतरित कर दिया गया है।

वन विभाग वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

प्रेस हेतु जारी करने वाले:

ठाणे वन विभाग का कलवा वनपरिमंडल कार्यालय वन विभाग की ज़मीनों पर भूमाफियाओ द्वारा अवैध कब्जों पर जल्द कारवाही होगी।इससे भूमाफियाओं में मची खलबली।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News