80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर आयुष प्रसाद ने किया ध्वजारोहण; शहीदों को नमन
नाशिक : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाशिक जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी प्रसाद ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया। समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस समारोह में प्रशिक्षणार्थी जिलाधिकारी डॉ. जयकुमार आडे, नाशिक की उपविभागीय अधिकारी अर्पिता ठुबे, निवासी उपजिलाधिकारी रोहितकुमार राजपूत, उपजिल्हाधिकारी शुभांगी भारदे, सीमा अहिरे, शर्मिला भोसले, राजेंद्र वाघ और रविंद्र भारदे, जिला नियोजन अधिकारी विजय शिंदे, तहसीलदार पंकज पवार, प्रदीप कर्पे तथा अपर तहसीलदार अमोल निकम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय की गृह शाखा के नवीनीकृत कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के हाथों किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











Loading comments...