मुंबई:मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा एक बार फिर तकनीकी खराबी के कारण चरमरा गई। सेंट्रल रेलवे (Central Railway) लाइन पर मुलुंड और ठाणे स्टेशनों के बीच ओवरहेड केबल (OHE) पर तार लटके मिलने के कारण ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया। इस अचानक आई रुकावट की वजह से हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ट्रैक पर पैदल चलने को मजबूर हुए यात्री
ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो जाने के कारण यात्रियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। उमस और भारी भीड़ के बीच घंटों फंसे रहने के बाद, आखिरकार यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। मुलुंड और नाहुर स्टेशनों के बीच बड़ी संख्या में यात्री लोकल ट्रेनों से नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पर ही पैदल आगे बढ़ने के लिए मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर भी यात्रियों के पटरियों पर चलने के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
सिग्नल फेल होने से बढ़ी परेशानी
सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) स्वप्निल नीला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कांजुरमार्ग में सिग्नल फेल होने की समस्या भी सामने आई थी। इस दोहरी तकनीकी खराबी के कारण विक्रोली और भांडुप के बीच सेंट्रल रेलवे का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और ट्रेनों की आवाजाही ठप पड़ गई।
मुंबई की लाइफलाइन पर बड़ा असर
मुंबई में रोजाना लाखों लोग अपने काम और व्यवसाय पर जाने के लिए लोकल ट्रेनों का सहारा लेते हैं। यह मुंबई की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से शुरू होकर कसारा और खोपोली तक जाती है। कल्याण जंक्शन पर आकर यह मुख्य रूप से दो हिस्सों—कसा

Loading comments...