अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके काम की है। अब तक आप शराब पीने के बाद भले ही खाली बोतल को यहां-वहां फेंक देते हों, लेकिन नया नियम जानने के बाद आप इसे फेंकेंगे नहीं बल्कि संभालकर रखेंगे। तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) की तरफ से एक नया नियम लागू किया जा रहा है, जिसके तहत शराब की खाली बोतल दुकान पर जाकर वापस करने के बदले आपको 10 रुपये मिलेंगे।इस नए नियम को अक्टूबर के पहले हफ्ते से लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है।कैसे काम करेगा यह नया नियम?अतिरिक्त भुगतान: TASMAC से शराब खरीदने वाले ग्राहकों को अक्टूबर के पहले हफ्ते से एक बोतल पर 10 रुपये ज्यादा देने पड़ सकते हैं।MRP से अलग चार्ज: रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अतिरिक्त रकम हर बोतल पर छपी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) के अलावा ली जाएगी, जिससे काउंटर पर चुकाई जाने वाली रकम बढ़ जाएगी।रिफंड की सुविधा: जब ग्राहक शराब पीने के बाद खाली बोतल को वापस दुकान पर ले जाएंगे, तो उन्हें वह 10 रुपये वापस (रिफंड) मिल जाएंगे।क्यों उठाया जा रहा है यह कदम?इस कदम का मुख्य मकसद शराब की खाली बोतलों को इकट्ठा करने और उन्हें रिसायकल (Recycle) करने से जुड़ी समस्याओं को हल करना है। अतिरिक्त पेमेंट को रिफंड से जोड़ने का उद्देश्य खरीदारों को शराब पीने के बाद बोतलें इधर-उधर फेंकने के बजाय वापस शराब की दुकानों पर लाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
तमिलनाडु में शराब की खाली बोतल लौटाने पर मिलेंगे ₹10 वापस, अक्टूबर से नया नियम लागू करने का प्रस्ताव
How did you feel about this news?

Loading comments...