BREAKING
FAC News
Back

टोल वसूली जारी, लेकिन पुल की बदहाल व्यवस्था से हादसों का खतरा!

Fariyad Ali | | — views
टोल वसूली जारी, लेकिन पुल की बदहाल व्यवस्था से हादसों का खतरा!

आसाम रोड बंगला चौक पर पुल का जॉइंट खुला, वाहनों के टायर फटने और हादसों का खतरा बढ़ा, आखिर कब जागेगा NHAI और PWD ?


ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली | फाइट अगेंस्ट क्रिमिनल


उ.प्र. बहराइच। जिले के आसाम रोड स्थित बंगला चौक पर एनएच-927 पर पुल की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुल के जॉइंट पर लगी लोहे की पट्टियों के आसपास सड़क की सतह उखड़ गई है। कई जगह गड्ढे बन गए हैं और पुल का जोड़ खुला दिखाई दे रहा है। इससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय स्तर पर जब लगातार शिकायते मिली फाइट अगेंस्ट क्रिमिनल न्यूज़ टीम मौके पर पहुंची, पुल के इस क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरने के दौरान वाहनों के टायर फटने और सड़क हादसों की आशंका बनी हुई है जैसे तस्वीरें अपने कैमरी कैंद की। तस्वीरों में भी पुल के जॉइंट के आसपास कंक्रीट और सड़क की परत टूटी हुई दिखाई दे रही है।


टोल वसूली जारी, सुविधाओं का क्या हाल?

वाहन चालकों के बीच भी सवाल उठ रहा है कि जब टोल के नाम पर वसूली की जा रही है, तो पुल की मरम्मत और यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है? सड़क पर खुले और क्षतिग्रस्त जॉइंट से दोपहिया वाहन चालकों को भी खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है।


NHAI और PWD अधिकारियों से सवाल

पुल के क्षतिग्रस्त जॉइंट की मरम्मत कब होगी?

हादसों की आशंका के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए?

टोल वसूली के साथ सड़क और पुलों के रखरखाव की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है?


क्या नहीं और PWD अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?

अब जरूरत है कि NHAI और संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर पुल के क्षतिग्रस्त जॉइंट की तत्काल मरम्मत कराएं। साथ ही, मरम्मत पूरी होने तक वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उचित संकेतक और चेतावनी व्यवस्था की जाए।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News