BREAKING
FAC News
Back

त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी का बहराइच दौरा

| | views
त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी का बहराइच दौरा
त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी का बहराइच दौरा रिपोर्ट – फरियाद अली, जनपद बहराइच दिनांक: 01 सितम्बर 2025 बहराइच। आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, गणेश विसर्जन और बारावफात के मद्देनज़र पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा, श्री अमित पाठक ने सोमवार को जनपद बहराइच का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक बहराइच के साथ रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा सेवा भावना के साथ पुलिसिंग के मूल सिद्धांत अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया तथा कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, आवासीय परिसर, भोजनालय और शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। बैठक में आईजी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। थानों पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चोरी, लूट और नकबजनी जैसी घटनाओं की सूचना मिलने पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार-पैन कार्ड बनाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। विवेचकों को साइबर अपराधों की विवेचनाओं में प्रशिक्षित करने पर भी बल दिया गया। त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईजी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने, स्थानीय लोगों और आयोजकों से संवाद कायम करने तथा डीजे पर विवादित गाने न बजाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन हर हाल में होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने टॉप-10 हिस्ट्रीशीटरों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, अराजक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और गंभीर मामलों में अभियुक्तों को 14 दिन की रिमांड पर लेकर पाबंद करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा पर बल देते हुए उन्होंने एंटी रोमियो टीमों को और अधिक सक्रिय बनाने, क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने और मनचलों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा पर स्थित थानों को अन्य सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। वहीं ग्राम स्तर तक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए जीवंत ग्राम योजना के तहत सभी गांवों में पुलिस मित्रों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। आईजी के इस दौरे को त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था की तैयारियों को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News