16 और 17 सितंबर को मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, सातारा, नागपुर, रायगढ़, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर समेत कई क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों और खाद्य सामग्री की जांच की गई। इस दौरान कुल 27 होटल, भोजनालय, ढाबे और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच हुई। इनमें से 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि 13 को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए। महाराष्ट्र FDA राज्य में खाद्य सुरक्षा कानूनों और संबंधित FSSAI नियमों के अनुपालन की निगरानी करता है।
मुंबई में सात प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
मुंबई में सात प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। इनमें कोलाबा का ओलंपिया कॉफी हाउस, चेंबूर की एक खाद्य संस्था, घाटकोपर पश्चिम के दो प्रतिष्ठान, नायर अस्पताल की कैंटीन, वरली का मिलन पंजाब और मालाड पूर्व का सद्गुरु स्वीट्स शामिल हैं। ओलंपिया कॉफी हाउस में गंदा पानी, कीटों का प्रकोप, मांस के अवशेष तथा कच्चे शाकाहारी और मांसाहारी पदार्थों के अनुचित भंडारण जैसी कमियां मिलने की बात सामने आई। जांच में 35 खाद्य संचालकों में से 34 के पास आवश्यक खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण नहीं होने की जानकारी भी दी गई।
ठाणे और पालघर में मावा जब्त

Loading comments...