BREAKING
FAC News
Back

उत्तंन में मटका और जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी, 23 लोग गिरफ्तार

Tabish | | — views
उत्तंन में मटका और जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी, 23 लोग गिरफ्तार

ठाणे/उत्तंन:उत्तंन इलाके में अवैध रूप से चल रहे मटका और जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (खंडणी विरोधी पथक) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से करीब ₹4.28 लाख से अधिक का माल बरामद किया है और इस मामले में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के सीनियर पीआई राहुल राख (Rahul Rakh) ने बताया कि 5 अक्टूबर को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तंन गांव के उत्तंन चौक इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ और मटका खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही एपीआई आंबोड़े, पीएसआई कोवे और उनकी टीम ने तुरंत योजना बनाकर जुए के अड्डे पर छापेमारी की।


• जुआ खेलने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

• कल्याण मटका खेलने वाले 13 लोगों को हिरासत में लिया।

• कुल मिलाकर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, नकद राशि, ताश के पत्ते और कल्याण मटका की चिट्ठियां बरामद की हैं। ज़ब्त किए गए कुल मुद्देमाल की कीमत ₹4,28,730 बताई जा रही है।


उत्तंन पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ जुआर एक्ट (Gambling Act) की धारा 4(अ) और 5 के तहत मामला (FIR नंबर 134/26) दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे की जांच उत्तंन पुलिस द्वारा की जा रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News