BREAKING
FAC News
Back

उत्तर प्रदेश बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी : पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त दबोचा गया

| | views
उत्तर प्रदेश बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी : पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त दबोचा गया
उत्तर प्रदेश बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी : पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त दबोचा गया संबाददाता – फरियाद अली बहराइच, 29 अगस्त। जनपद बहराइच पुलिस को शुक्रवार को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली। थाना हरदी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी महसी श्री डी.के. श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम गठित हुई। थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रमवापुर भारत पेट्रोल पंप के पास किसानगंज मोड़ पर घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा, निवासी मैला सरईया थाना बौण्डी, जनपद बहराइच के रूप में हुई। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-303/2025 पंजीकृत है, जिसमें धारा 64(1), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट के गंभीर आरोप शामिल हैं। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष आलोक सिंह, कांस्टेबल गोविन्द कुमार यादव और कांस्टेबल साबिर हुसैन शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक बहराइच ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। संवेदनशील अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News