BREAKING
FAC News
Back

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब महिलाओं के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं!

Fariyad Ali | | views
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब महिलाओं के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं!

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब महिलाओं के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं!


थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुनौरा में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित पक्ष को लहूलुहान कर दिया।


पीड़िता मुन्नी देवी और रेखा शुक्ला ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं का आरोप है कि सर्वेश, अशोक, सुभाष और दौलत समेत कई लोग जबरन घर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया।


बताया जा रहा है कि दबंगों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई और इन्वर्टर तक तोड़ डाले। इतना ही नहीं, लाखों रुपये के जेवरात और जरूरी सामान उठाकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।


इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।


पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दबंगों को किसका संरक्षण हासिल है?


महिलाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


अब देखने वाली बात ये होगी कि बहराइच प्रशासन पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिला पाता है या फिर दबंगों के हौसले यूं ही बुलंद रहेंगे।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News