वीर तेजाजी कथा, भव्य भजन संध्या एवं धार्मिक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
नागदा (नि. प्र.) । वीर तेजा दशमी के पावन पर्व के अवसर पर पाल्याकलां स्थित अति प्राचीन देवस्थान श्री नवकली नाग महाराज तेजाजी मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय मेले एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा | आयोजन के तहत वीर तेजाजी कथा, भव्य भजन संध्या एवं आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
मेले का शुभारंभ रविवार, 20 सितम्बर 2026 को सायं 4 बजे मुख्य अतिथि विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजा-अर्चना पंडा जी मानसिंह चौधरी द्वारा संपन्न कराई गई।
अतिथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चन कर मंदिर के मुख्य द्वार पर फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने वीर तेजा दशमी के पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं।
सोनू शर्मा आर्ट ग्रुप की विशेष प्रस्तुति
आयोजन में सोनू शर्मा आर्ट ग्रुप, नई दिल्ली द्वारा विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी । कलाकारों द्वारा तिरुपति बालाजी, सांवलिया सेठ, महाकाल की भस्म आरती एवं भगवान जगन्नाथ की आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं जूनियर नरेंद्र द्वारा प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल के लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
रविवार 20 सितम्बर को रात्रि 8 बजे वीर तेजाजी कथा का आयोजन होगा। वहीं सोमवार 21 सितम्बर 2026 को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में भक्ति गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय होगा।
इस क्रम में 56 ब्लॉक, गुर्जर मोहल्ला एवं जूना नागदा इन तीनो स्थानों पर भी पाड़लिया कला जैसा तेजा दशमी का मेला एवं त्योहार धूमधाम से मनाया जायेगा । यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन एवं निशान चढ़ा कर पूजा-अर्चना करते हैं तथा मेले में शामिल होकर पर्व की खुशियां मनाते हैं।
नगर पालिका परिषद नागदा की ओर से श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया गया है।
वीर तेजाजी महाराज के पावन पर्व पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आप सभी का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, जिला महामंत्री राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, प्रकाश जैन, गोवर्धन परिहार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ओ.पी. गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, भावना रावल, गौरव यादव, एल्डरमैन हनुमान प्रसाद शर्मा, छोटेलाल मल्लाह , गिरधारी लाल सोनी, नरेंद्र कोठारी, सुनील साहनी, संजय राठौर, मंदिर समिति अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोवर्धन परिहार सिंह, जगदीश बागड़ी, दौलतराम प्रजापत, फूलवती मल्लाह , शंकरलाल प्रजापत, भवानी सिंह देवड़ा, दीपक जैन, रविंद्र सिंह, अमर सोलंकी, निलेश प्रजापत, बंटू बोडाना, जीवन सिंह चंद्रवंशी, ओमप्रकाश खारोल, अर्जुन खारोल, राकेश चौहान, बलवंत बुढ़ाना, राधाकृष्ण मालवीय, जगदीश मालवी, राहुल चौधरी, लता खेतान, आशा पोरवाल, सेवाराम, दशरत जाट, मोहन सिंह, बलराम पांचाल, रामचंद्र पांचाल, श्यामलाल परमार, कैलाश मालवीय एवं राकेश परमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

Loading comments...