(रिपोर्ट एडिटर जफरसिद्दीकी )
मुंबई :- महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनाब साजिद खान पठाण को उनकी सामाजिक और राजनीतिक खिदमात के लिए ‘फख्र-ए-विदर्भ’ के सम्मान से नवाजा गया। दादर स्थित तिलक भवन में आयोजित महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के पदभार ग्रहण समारोह में हजारों की मौजूदगी के बीच यह सम्मान प्रदान किया गया।इस पुरवक़ार मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विधानसभा में कांग्रेस के गुटनेता विजय वडेट्टीवार, विधायक डॉ. नितीन राऊत, अमीन पटेल, असलम शेख, शिरीष नाईक, बिहार के विधायक मनोज भाई, महाराष्ट्र अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी अहमद खान, पूर्व मंत्री अनिस अहमद, पूर्व विधायक डॉ. वजाहत मिर्जा, एम.एम. शेख, मुफ्ती हारून नदवी, मुंबई काँग्रेस कमिटी महासचिव कय्युम तांबोली, बाबू खान, तारिक फारूकी, हुषमा बानो, निजामुद्दीन, राहीन, आबिद खान, अनिस कुरैशी, जीनल गला, सिन्थिया घोडके सहित सैकड़ों दिग्गज नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस के जिम्मेदार मौजूद रहे।विदर्भ वेलफेयर एसोसिएशन, मुंबई की ओर से विधायक साजिद खान पठाण को यह खास सम्मान प्रदान किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नाजिमुद्दीन काजी साहब, सेक्रेटरी नासिर अली सर सहित सैकड़ों जिम्मेदारों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर दिली मुबारकबाद और नेक ख्वाहिशात पेश की गईं।सम्मान-पत्र में विधायक साजिद खान पठाण को “Dynamic & Visionary Leader” बताते हुए ‘फख्र-ए-विदर्भ’ के सम्मान से नवाजा गया। एसोसिएशन ने उनके नेतृत्व, सामाजिक सरोकारों और विदर्भ के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके रोशन मुस्तकबिल और कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दीं।विदर्भ के लिए गौरव का लम्हा इस मौके पर डॉ. नाजिमुद्दीन काजी और नासिर अली सहित विदर्भ वेलफेयर एसोसिएशन के जिम्मेदारों ने कहा कि साजिद खान पठाण का महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयन पूरे विदर्भ के लिए फख्र की बात है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के हक़, इंसाफ, तरक्की और बुनियादी मसाइल को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।तिलक भवन में हजारों लोगों की मौजूदगी में मिला यह सम्मान विधायक साजिद खान पठाण के प्रति विदर्भ समाज की मोहब्बत, भरोसे और एहतराम का इज़हार रहा। सम्मान के दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद पेश करते हुए उनके कामयाब कार्यकाल के लिए नेक दुआएं कीं।विदर्भ वेलफेयर एसोसिएशन, मुंबई के अध्यक्ष डॉ. नाजिमुद्दीन काजी, सेक्रेटरी नासिर अली तथा एसोसिएशन के तमाम जिम्मेदारों ने विधायक साजिद खान पठाण के लिए दुआ की कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और बुलंद हौसले के साथ निभाएं और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद तबकों की आवाज को और ज्यादा मजबूती से बुलंद करें।
इस वक्त विदर्भ वेलफेयर असोसिएशन के र्सकडो जिम्मेदार लोग जिसमे विदर्भ वेलफेयर के सदर डॉक्टर नाजिमुद्दीन काजी साहेब, सेक्रेटरी नासिरअली सर, विशेष कार्यकारी अधिकारी फैजुल्लाह हबीब शेख, नगरसेविका रुबिना शेख, कबिर शेख, खालीद खान, मोईन शेख, राफेअ शेख, आरीफ शेख, अब्दुल रहमान साहब, मुफ्ती शोएब, फजल सौदागर,
सय्यद तारिक, डॉ मुख्तार शेख, डॉ जलील शेख, जिन्निरा फैज शेख,कबीर शेख, राफे फैजुल्ला शेख,अतुल मोईन शेख , सय्यद साफ्कत अली, डॉ अली फाजिल विदर्भ वेलफेयर असोसिएशन के सैकडो पदाधिकारी कार्यकर्ताा मौजुद थे.

Loading comments...