BREAKING
FAC News
Back

विक्रोली में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, रिक्शा चालक गिरफ्तार

Tabish | | — views
विक्रोली में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, रिक्शा चालक गिरफ्तार

मुंबई : विक्रोली: विक्रोली इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के मामले में रिक्शा चालक हनुमंत महापुरे को विक्रोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना दो दिन पहले हुई बताई जा रही है।


पुलिस की जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को रिक्शे से घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद वह लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की गई।


घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले के सामने आने के बाद विक्रोली इलाके में नाराजगी का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग पीड़िता की पहचान कानून के तहत सार्वजनिक नहीं की गई है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News