ब्यूरो रिपोर्ट, फरियाद अली
उ.प्र. बहराइच, 12 अक्टूबर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सोमवार को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार सृजन दिवस अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कार्य कराए गए।
उपायुक्त श्रम रोजगार के अनुसार, जनपद में 93,870 मानव दिवस के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अनन्तिम रिपोर्ट में 30,197 मानव दिवस का सृजन हुआ। इस उपलब्धि के साथ बहराइच प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता एवं उपायुक्त श्रम रोजगार ने फखरपुर और हुजूरपुर विकासखंड में कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन और श्रमिकों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Loading comments...