BREAKING
FAC News
Back

“वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे से गूंजा चांदिवली  — लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का ऐतिहासिक हस्ताक्षर अभियान

| | views
“वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे से गूंजा चांदिवली   — लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का ऐतिहासिक हस्ताक्षर अभियान
“वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे से गूंजा चांदिवली — लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का ऐतिहासिक हस्ताक्षर अभियान मुंबई में कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग की अनूठी पहल को जनता का ज़बरदस्त समर्थन मुंबई – लोकसभा सांसद एवं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर वर्षा ताई गायकवाड़ जी की गरिमामयी मौजूदगी और राज्यसभा सांसद व एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब के आदेशानुसार, नॉर्थ सेंट्रल मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट द्वारा “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत चांदिवली में एक भव्य हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था — लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान का संकल्प लेना। कार्यक्रम में एआईसीसी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग के प्रभारी जनाब अहमद खान साहब, तथा मुंबई कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी विभाग के अध्यक्ष एवं मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष जनाब हाजी इब्राहीम शेख (भाईजान) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जनाब अबुल हसन भाई (उपाध्यक्ष, मुंबई), सुनिता गायकवाड़ (सचिव), सैयद मोहम्मद मेहंदी रिज़वी (सचिव), सिराज खान, इरशाद क़ाज़ी साहब (महासचिव, माइनॉरिटी कांग्रेस मुंबई), एडिटर जफर सिद्दीकी (महासचिव, मुंबई एवं सचिव महाराष्ट्र कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग), हाजी रफ़ीक (महासचिव, मुंबई माइनॉरिटी कांग्रेस) तथा मो. रियाज़ शेख (तालुका अध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी की प्रेरणादायक उपस्थिति ने आयोजन में नई ऊर्जा, जोश और एकता की भावना का संचार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने अपने हस्ताक्षरों के ज़रिए यह संदेश दिया “हम संविधान के साथ हैं, हम लोकतंत्र के सिपाही हैं।” यह आयोजन कांग्रेस पार्टी की उस विचारधारा का प्रतीक रहा जो समानता, इंसाफ़ और एकता के सिद्धांतों पर दृढ़ता से कायम है। इस अवसर पर सांसद प्रोफेसर वर्षा ताई गायकवाड़ ने कहा कि भारत का लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताक़त है, और इसे बचाए रखना हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है। आने वाले दिनों में हमें संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान ने देशभर में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर नया उत्साह और जागरूकता पैदा की है। मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग के नेतृत्व में यह अभियान संविधान के सम्मान और नागरिक चेतना के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक साबित हो रहा है। जनता का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सिर्फ़ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और एक विश्वास है — जो हर भारतीय के अधिकार, समानता और न्याय की आवाज़ बनकर खड़ी है। “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को जनता से मिला ज़बरदस्त प्रतिसाद, चांदिवली में गूंजा लोकतंत्र और संविधान का जयघोष!

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News