BREAKING
FAC News
Back

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे से गूंजा गोलीबार – हाजी इब्राहिम शेख भाईजान की अगुवाई और कय्यूम तांबोली का तीखा बयान

| | views
वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे से गूंजा गोलीबार – हाजी इब्राहिम शेख भाईजान की अगुवाई और कय्यूम तांबोली का तीखा बयान
वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे से गूंजा गोलीबार – हाजी इब्राहिम शेख भाईजान की अगुवाई और कय्यूम तांबोली का तीखा बयान मुंबई. – गोलीबार में लोकतंत्र की हिफाज़त के लिए एक भव्य हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देशव्यापी आह्वान से प्रेरित होकर शुरू किया गया। उनका नारा – “वोट चोर, गद्दी छोड़” – अब पूरे देश की आवाज़ बन चुका है और मंगलवार को गोलीबार इलाके में भी इसकी गूंज सुनाई दी। इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर वोट चोरी के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस हस्ताक्षर अभियान की अगुवाई मुंबई कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी के अध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख भाईजान ने की। उनके नेतृत्व ने इस आंदोलन को और भी सशक्त रूप दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी के सीनियर उपाध्यक्ष हाजी कय्यूम तांबोली ने इस अवसर पर सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा – “यह सरकार वोट चोरी करके बनी है, इसलिए इसकी नींव ही धोखे और छल पर खड़ी है। जनता का विश्वास तोड़ा गया है और अब जनता इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।” हाजी इब्राहिम शेख भाईजान ने भी अपने संबोधन में कहा – “वोट की चोरी लोकतंत्र की हत्या है। हम हर हाल में लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत रहेंगे।” इस अभियान में विशेष रूप से शिवसेना की माजी नगरसेविका पुजा महाडेश्वर भी उपस्थित रहीं और हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दर्ज कराया। प्रमुख उपस्थितियों में मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग के महासचिव और वरिष्ठ पत्रकार एडिटर जफर सिद्दीकी, मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी के महासचिव और इस कार्यक्रम के आयोजक इरशाद काजी, महासचिव हाजी रफीक शेख, फजल सौदागर, नल यूनियन के अध्यक्ष और कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी गुलफाम खान, महासचिव अशरफ भाई, सलीम अंसारी, निसार शेख, सलीम फाउंडेशन के अध्यक्ष सलीम खान, रॉयल फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल फहीम शेख, जमील कुरैशी डोंगर भाई, पिंकी मैडम, हसन अली, जिया भाई, आलम सिद्दीकी, नासिर शेख, अकरम मर्चंट, नासिर भाई, चिराग भाई समेत सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। अभियान में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। पूरे इलाके में “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे गूंजते रहे। हर हस्ताक्षर लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बना और यह अभियान जनता की जागरूकता तथा एकता का शानदार उदाहरण साबित हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी के महासचिव इरशाद काजी ने किया।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News