BREAKING
FAC News
Back

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय मसावेकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया; सय्यद मोहम्मद शमीम ने शाल एवं बुके भेंट कर किया पुरख़ुलूस इस्तक़बाल!

Tabish | | — views
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय मसावेकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया; सय्यद मोहम्मद शमीम ने शाल एवं बुके भेंट कर किया पुरख़ुलूस इस्तक़बाल!

सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में जन्मदिन के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह; अनम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीं दिली मुबारकबाद और नेक दुआएं!


(रिपोर्ट : एडिटर जफरसिद्दीकी)


मुंबई : सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन के कर्तव्यनिष्ठ, कर्मठ एवं अनुभवी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक माननीय श्री दत्तात्रेय मसावेकर जी का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस ख़ुशनुमा मौके पर अनम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब सय्यद मोहम्मद शमीम साहब ने उनसे मुलाक़ात कर जन्मदिन की दिली मुबारकबाद पेश की।

इस अवसर पर सय्यद मोहम्मद शमीम साहब ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय मसावेकर जी को शाल ओढ़ाकर तथा खूबसूरत बुके भेंट कर उनका ख़ास अंदाज़ में इस्तक़बाल एवं सम्मान किया।

उन्होंने मसावेकर साहब के लिए अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र, ख़ुशहाली और कामयाबी की दुआ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सय्यद मोहम्मद शमीम ने कहा कि पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा का विशेष महत्व है। पुलिस अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियों को बख़ूबी निभाते हुए समाज में अमन-ओ-अमान और क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम किरदार अदा करते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि दत्तात्रेय मसावेकर जी भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ जनता की ख़िदमत करते रहेंगे।

इस ख़ास मौके पर जन्मदिन की मुबारकबाद के साथ उनके प्रति सम्मान और मोहब्बत का इज़हार किया गया।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News