BREAKING
FAC News
Back

वर्सोवा के एक ही घर में हिंदू-मुस्लिम वोटर्स!३५० वोटर्स का अता-पता नहीं बंगाली में भी दर्ज हैं कई मतदाताओं के नाम

| | views
वर्सोवा के एक ही घर में हिंदू-मुस्लिम वोटर्स!३५० वोटर्स का अता-पता नहीं बंगाली में भी दर्ज हैं कई मतदाताओं के नाम
वर्सोवा के एक ही घर में हिंदू-मुस्लिम वोटर्स!३५० वोटर्स का अता-पता नहीं बंगाली में भी दर्ज हैं कई मतदाताओं के नाम मुंबई…वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। वहां एक ही घर में हिंदू-मुस्लिम वोटर्स मिले हैं। मनसे द्वारा किए गए सत्यापन में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऐसे में कहा जा रहा है कि भाजपा है तो कुछ भी मुमकिन है। जांच के दौरान पता चला है कि कम से कम ३५० मतदाता ऐसे हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं है। मतदाता सूची में उनके नाम के सामने पता दर्ज नहीं होने से इन मतदाताओं का अस्तित्व ही संदिग्ध माना जा रहा है। जहां तक एक ही घर में हिंदू-मुस्लिम वोटर्स का सवाल है तो जांच में सामने आया है कि सूची क्रमांक २६८ में एक ही घर के पते पर हिंदू-मुस्लिम के साथ ही अन्य धर्मों के मतदाताओं के नाम एक साथ दर्ज पाए गए हैं। यह व्यवस्थित रूप से मतदाता सूची में हेराफेरी का स्पष्ट संकेत है। गंभीर विसंगतियां हैरानी की बात है कि वोटर लिस्ट में कुछ वोटर्स के नाम बंगाली में दर्ज हैं। इस के साथ ही मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई जांच में कई और गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। इन गंभीर विसंगतियों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष लिखित शिकायत की गई है। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में झोल! मुंबई में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का मुद्दा एक बार फिर उभरा है। चारकोप के बाद अब वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता सूचियों में बड़ा झोल होने का आरोप मनसे ने लगाया है। मनसे के वर्सोवा विभागाध्यक्ष संदेश देसाई ने इस संबंध में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूचियों में विसंगतियों को देखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा तत्काल कार्रवाई करना आवश्यक है। इससे साफ है कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में काफी झोल है। मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में सूची क्रमांक २६८ में एक ही घर के पते पर हिंदू, मुस्लिम और अन्य धर्मों के मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं। इसके साथ ही साढ़े तीन सौ से अधिक मतदाताओं के पते ही उपलब्ध नहीं हैं। विशेष बात यह है कि महाराष्ट्र की मतदाता सूचियों में नाम मराठी भाषा में होने की अपेक्षा के बावजूद कुछ नाम बंगाली भाषा में पाए गए हैं। मनसे ने इससे पहले भी मुंबई के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों की गलतियां उजागर कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। अब वर्सोवा में इस नए मामले ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News