BREAKING
FAC News
Back

वसई-विरार मनपा के जल विभाग में नया भ्रष्टाचार! वालमैन अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

Shoaib Miyanoor | | views
वसई-विरार मनपा के जल विभाग में नया भ्रष्टाचार! वालमैन अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

वसई-विरार मनपा के जल विभाग में नया भ्रष्टाचार! वालमैन अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप.........

वसई-विरार : वसई-विरार महानगरपालिका (VVMC) के जल विभाग में कथित भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि जल विभाग के कुछ वालमैन अधिकारी पानी की आपूर्ति नियंत्रित करने के नाम पर सोसायटियों और टैंकर मालिकों से हर महीने मोटी रकम वसूल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, जल विभाग के वालमैन अधिकारी प्रत्येक सोसायटी से प्रति माह करीब 4,000 से 6,000 रुपये तक कथित तौर पर कमीशन लेते हैं। बताया जा रहा है कि एक वालमैन अधिकारी को केवल सोसायटियों से ही लगभग 40,000 से 50,000 रुपये प्रति माह मिल जाते हैं।

इसके अलावा, पानी के टैंकर मालिकों से भी कथित तौर पर हर महीने 20,000 से 30,000 रुपये तक की वसूली की जाती है। इस प्रकार, एक वालमैन अधिकारी की कुल कथित मासिक अवैध कमाई 70,000 से 80,000 रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि उनकी आधिकारिक मासिक तनख्वाह लगभग 10,000 से 15,000 रुपये बताई जा रही है।

विरार क्षेत्र की कई सोसायटियों, जिनमें आर्क्रोपोली (Arcropoli), विनय यूनिक (Vinay Unique), मैत्री (Maitriy), कॉसमॉस (Cosmos), रेगालिया (Regaliya) तथा अग्रवाल समूह की विभिन्न इमारतें शामिल हैं, के निवासियों ने जल विभाग के वालमैन अधिकारियों के व्यवहार और कथित अवैध वसूली से परेशान होने की शिकायत की है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जल आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की है।

(नोट : यह समाचार स्थानीय निवासियों और सूत्रों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

नागपाड़ा में अकीदत व अदब से सजा भव्य ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की पुरअसर इस्तकबालिया तक़रीर ने महफ़िल में बांधा समां

नागपाड़ा में अकीदत व अदब से सजा भव्य ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की पुरअसर इस्तकबालिया तक़रीर ने महफ़िल में बांधा समां
Mumbai

MPSC औषध निरीक्षक परीक्षा पेपरफुटी प्रकरण में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

MPSC औषध निरीक्षक परीक्षा पेपरफुटी प्रकरण में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
Mumbai

ऐक्शन मोड में BMC: भगत सिंह नगर फ्लाईओवर का काम समय पर पूरा करने के निर्देश, SRA को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

ऐक्शन मोड में BMC: भगत सिंह नगर फ्लाईओवर का काम समय पर पूरा करने के निर्देश, SRA को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
Mumbai

सांताक्रूज़ में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की रहनुमाई में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गली-गली गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा, या रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: कफ परेड पुलिस ने महज 6 घंटे में ढूंढ निकालीं 3 लापता नाबालिग लड़कियां

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: कफ परेड पुलिस ने महज 6 घंटे में ढूंढ निकालीं 3 लापता नाबालिग लड़कियां
Mumbai

मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Mumbai

प्रभादेवी के रुस्तमजी क्राउन में अवैध निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई, 9 फ्लैटों से हटाए गए अनधिकृत बदलाव

प्रभादेवी के रुस्तमजी क्राउन में अवैध निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई, 9 फ्लैटों से हटाए गए अनधिकृत बदलाव
Mumbai

मुंबई में स्पा सेंटरों की बाढ़: एक ही बिल्डिंग में चार-चार सेंटर, 'एक्स्ट्रा सर्विस' के आरोपों से उठे सवाल

मुंबई में स्पा सेंटरों की बाढ़: एक ही बिल्डिंग में चार-चार सेंटर, 'एक्स्ट्रा सर्विस' के आरोपों से उठे सवाल

Comments

Loading comments...

Related News