यामी गौतम धर (Yami Gautam Dhar) की अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ (Nai Naveli) का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ रिलीज हो गया है। हाई-एनर्जी से भरपूर इस गाने में यामी गौतम धर जॉम्बीज के साथ एक अनोखी डांस पार्टी करती नजर आ रही हैं।
गाने की सबसे खास बात इसका हटके कॉन्सेप्ट और जबरदस्त डांस एनर्जी है। जी. वी. प्रकाश कुमार (G. V. Prakash Kumar) ने इसे कंपोज और प्रोड्यूस किया है, जबकि वायु (Vayu) ने इसके बोल लिखे हैं। मधुबंती बागची (Madhubanti Bagchi) ने अपनी आवाज से गाने को और खास बनाया है।
विजय गांगुली (Vijay Ganguly) की कोरियोग्राफी में यामी का अंदाज काफी अलग और मस्तीभरा नजर आ रहा है। जॉम्बीज के साथ उनकी डांसिंग और कैची बीट्स गाने को फुल एंटरटेनमेंट पैकेज बनाती हैं।
बालाजी मोहन (Balaji Mohan) के निर्देशन में बनी ‘नई नवेली’ में यामी के साथ कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 16 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Loading comments...