BREAKING
FAC News
Back

यूनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन (UMO) ने लक्मे अकैडमी पावर्ड बाय एपटेक के पहले बैच की कामयाबी का जश्न मनाया ।

Shoaib Miyanoor | | views
यूनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन (UMO) ने लक्मे अकैडमी पावर्ड बाय एपटेक के पहले बैच की कामयाबी का जश्न मनाया ।
यूनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन (UMO) ने लक्मे अकैडमी पावर्ड बाय एपटेक के पहले बैच की कामयाबी का जश्न मनाया।

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

मुंबई, यूनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन (UMO) ने लक्मे अकैडमी पावर्ड बाय एपटेक के तआवुन से अपने पहले बैच के कामयाब तलबा की तकमील-ए-कोर्स के मौक़े पर एक ख़ास तक़रीब का एहतिमाम किया। यह तक़रीब 22 जुलाई 2026 को शाम 7:30 बजे इस्लाम जिमखाना के सेलिब्रेशन हॉल में मुनअक़िद हुई।इस मौक़े पर तलबा ने मेकअप, स्किन एसेंशियल्स और हेयर स्टाइलिंग के प्रोफेशनल कोर्स कामयाबी के साथ मुकम्मल किए। इस ट्रेनिंग के ज़रिए उन्हें अपने करियर का आग़ाज़ करने और ख़ुदमुख़्तार बनने के लिए ज़रूरी हुनर हासिल हुआ। लेकमे पावर्ड बाय एप्टेक के जनरल मैनेजर हरप्रित सिंह और जतीन सर मौजूद रहे और कम्युनिटी की इख़्तियारसाज़ी और समाजी ख़िदमात में UMO की ख़िदमात के एहतिराम में युनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइजेशन को "माइलस्टोन अवॉर्ड" से मोमेंटो देकर नवाज़ा।युनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट हाजी रेहमतुल्ला पटेल, जनरल सेक्रेटरी नुर मोहम्मद पटेल, इंडिया चेप्टर प्रेसिडेंट अफ़ज़लभाई मलबार वाला, इंडिया चेप्टर सेक्रेटरी वली मोहम्मद खाखरा, फैसल चुनावाला, साकीब आमदानी, असलम सोरठीया, अरशद सोरठीया, रशीद पारीख, शब्बीर हिंगोला, लेडिज विंग में फरहा लतीफ, शिनीन सुरती, लुबना मेमन, दिलशाद मर्चट, मरीयम नमक वाला, जुहवेरिया मलबारवाला, आसमां कपाडीया, समेत लेक्मे पावरबाय एप्टेक में कोर्स कंप्लिट कर चुके बच्चे मौजूद रहे।कामयाब तलबा को उनकी इस कामयाबी पर कोर्स कम्प्लीशन सर्टिफिकेट पेश किए गए।तक़रीब में यूनिवर्सल मेमन ऑर्गेनाइज़ेशन और लक्मे अकैडमी पावर्ड बाय एपटेक के ज़िम्मेदारान और मेहमान-ए-ख़ुसूसी ने शिरकत की। उन्होंने कामयाब तलबा को दिली मुबारकबाद पेश की और उनकी मेहनत, लगन और जज़्बे की भरपूर सताइश की।यह तक़रीब UMO के लिए एक अहम संग-ए-मील साबित हुई, जो तालीम, स्किल डेवलपमेंट और रोज़गार के ज़रिए अफ़राद को ख़ुदमुख़्तार बनाने के अपने मक़सद की अक्कासी करती है। इस कोर्स के बाद बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं। और वो अपने जीवन की एक नई शुरुआत कर रहे हैं।तक़रीब का इख़्तिताम इस अज़्म के साथ हुआ कि दोनों इदारे मुस्तक़बिल में भी ऐसे प्रोग्राम्स के ज़रिए अफ़राद को बेहतर करियर, रोज़गार और ख़ुदमुख़्तार ज़िंदगी की तरफ़ बढ़ने के मौक़े फ़राहम करते रहेंगे।प्रोग्राम के आखरी में हाजी रेहमतुल्ला पटेल ने सभी लोगों का सीख्रिया अदा किया और प्रोग्राम को पाए तकमील पहूंचाया।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई में बारिश: IMD ने ऑरेंज नाउकास्ट चेतावनी जारी की; अगले 3 घंटों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना

मुंबई में बारिश: IMD ने ऑरेंज नाउकास्ट चेतावनी जारी की; अगले 3 घंटों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना
Mumbai

विक्रोली में डबल मर्डर वाले घर में आग लगी; पुलिस के सील करने के चार दिन बाद हुई यह घटना, जांच जारी है

विक्रोली में डबल मर्डर वाले घर में आग लगी; पुलिस के सील करने के चार दिन बाद हुई यह घटना, जांच जारी है
Mumbai

डोंगरी पुलिस ने MD ड्रग के साथ 3 लोगों को गिरफ़्तार किया; फ़र्ज़ी 'POLICE' प्लेट वाली कार से मेफेड्रोन ज़ब्त की

डोंगरी पुलिस ने MD ड्रग के साथ 3 लोगों को गिरफ़्तार किया; फ़र्ज़ी 'POLICE' प्लेट वाली कार से मेफेड्रोन ज़ब्त की
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने साकीनाका में UP के एक व्यक्ति को 2 ऑटोमैटिक पिस्तौल और 10 ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने साकीनाका में UP के एक व्यक्ति को 2 ऑटोमैटिक पिस्तौल और 10 ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया
Mumbai

बांद्रा में रोड-रेज की घटना में फिटनेस ट्रेनर के साथ कथित तौर पर मारपीट; कार की खिड़कियां तोड़ी गईं

बांद्रा में रोड-रेज की घटना में फिटनेस ट्रेनर के साथ कथित तौर पर मारपीट; कार की खिड़कियां तोड़ी गईं
Mumbai

रेप और ब्लैकमेल के आरोपों के मामले में एक महीने तक चली तलाश के बाद फिल्ममेकर शकील नूरानी को महाबलेश्वर के फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया

रेप और ब्लैकमेल के आरोपों के मामले में एक महीने तक चली तलाश के बाद फिल्ममेकर शकील नूरानी को महाबलेश्वर के फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया
Mumbai

ऑगस्ट क्रांति स्तंभ पर NCP का नमन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ऑगस्ट क्रांति स्तंभ पर NCP का नमन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Mumbai

लोपामुद्रा राउत के घर हुई ₹1 करोड़ की चोरी का मामला सुलझा: बिहार का 'आदतन अपराधी' गिरफ्तार, सोने की ईंट और ₹76 लाख की लूटी गई रकम बरामद

लोपामुद्रा राउत के घर हुई ₹1 करोड़ की चोरी का मामला सुलझा: बिहार का 'आदतन अपराधी' गिरफ्तार, सोने की ईंट और ₹76 लाख की लूटी गई रकम बरामद

Comments

Loading comments...

Related News