BREAKING
FAC News
Back

युवाओं की जिंदगी लील रहा गुजरात का गुटखा… पुलिस कर रही है जमकर हफ्ता वसूली

| | views
युवाओं की जिंदगी लील रहा गुजरात का गुटखा… पुलिस कर रही है जमकर हफ्ता वसूली
युवाओं की जिंदगी लील रहा गुजरात का गुटखा… पुलिस कर रही है जमकर हफ्ता वसूली……….. मुंबई…महाराष्ट्र में गुटखे पर प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम इसकी बिक्री हो रही है। दूसरी ओर पुलिस दुकानदारों से वसूली कर मालामाल हो रही है। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के युवाओं को कहीं और का नहीं, बल्कि गुजरात का गुटखा बर्बाद कर रहा है। असल में गुजरात में गुटखा पर प्रतिबंध नहीं है, इसलिए वहां का गुटखा तस्करी कर महाराष्ट्र में लाया जाता है और यहां महंगे दामों में बेचा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित गुटखा की सरेआम खरीद-फरोख्त होने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार गुटखा तस्करी पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल नजर आ रही है। सबसे अहम बात यह है कि गुजरात के गुटखा से महाराष्ट्र के युवाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ तो हो ही रहा है दोगुना दाम देकर गुटखा खरीदने से उनकी जेब भी ढीली हो रही है। हर चेकनाके पर गुटखा तस्करों से पुलिस का हफ्ता चोरी छिपे गुटखा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उनसे हफ्ता वसूली करती है। एक दुकानदार ने बताया पुलिस छोटे दुकानदारों से ५ हजार तो बड़े से १० हजार रुपए का हर महीने हफ्ता लेती है। इसके अलावा इलाके में होलसेल में सप्लाई करने वाले से पुलिस ५ लाख से ७ लाख महीने का हफ्ता लेती है। नाम न बताने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया गुजरात से ट्रकों और टेंपो में माल भर कर भिवंडी के बड़े गोडाउन में तस्करी का माल उतारा जाता है और वहीं से मुंबई और महाराष्ट्र में सप्लाई किया जाता है। व्यक्ति ने बताया ऐसा नहीं कि पुलिस को पता नहीं है कि गुटखा कहां से आता है और कहां उतरता है, लेकिन मोटी रकम मिलने से वह अपनी आंखे मूंदकर बैठी रहती है। पिछले दो महीनों में एंटी नार्कोटिक विभाग ने मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे से तकरीबन १० करोड़ रुपए का गुटखा जब्त किया है। अन्य एक शख्स का कहना है कि थोड़ा बहुत माल जब्त करना यह एक महज दिखावा है। खरबों रुपए के गुटखे की तस्करी हो रही है उस पर पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई करती है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि तस्कर मवेशियों के परिवहन वाहन में गुटखे की सप्लाई कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं हो रहा है।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News