पड़ोसी देशों से रिश्ते खराब, पीएम जिम्मेदार…शरद पवार ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

admin

पड़ोसी देशों से रिश्ते खराब, पीएम जिम्मेदार…शरद पवार ने केंद्र सरकार पर बोला हमला………..

मुंबई…एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सुप्रीमो शरद पवार ने पहलगाम हमले के बाद देश और अंतरराष्ट्रीय हालात पर अपनी राय रखते हुए कहा कि आज देश विदेशी ताकतों के बीच घिर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम न लेते हुए अप्रत्यक्ष रूप से उन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारे पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। भारत ने बांग्लादेश के लिए बलिदान दिया, लेकिन आज वही बांग्लादेश भी हमारे साथ नहीं है। शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस दौरान शरद पवार ने कहा कि चीन का बढ़ता प्रभाव चिंता का विषय है। एक समय था जब जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में भारत को सबको साथ लेकर चलने वाला देश माना जाता था। लेकिन आज हमारे पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। भारत ने बांग्लादेश के लिए बलिदान दिया था, लेकिन अब वह भी हमारे साथ नहीं है। देश का नेतृत्व कर रहे लोगों ने संवाद की स्थिति जानबूझकर नहीं बनाई और इसका नुकसान देश को हो रहा है। ऐसा कहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की आलोचना की। पवार ने यह भी कहा कि राष्ट्रवादी, कांग्रेस, वामपंथी या अन्य सभी दलों को मिलकर दिल्ली में संवाद की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। कोई भी आए या जाए, फर्क नहीं पड़ता, अगर हम एकजुट रहें तो सत्ता भी आती है। यह हमारा अनुभव है।इस दौरान उन्होंने पार्टी के निर्माण में साथ देने वालों की यादें ताजा कीं और भविष्य में पार्टी की दिशा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को जनता का समर्थन मिला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *