आईपीएल 2023 का लीग चरण अपने अंतिम फेज में है। इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। वहीं अब 1000 छक्कों का आंकड़ा पार होना इस सीजन का एक बड़ा लैंडमार्क है।

आईपीएल 2023 में कई बड़े रिकॉर्ड सामने आए हैं उन्हीं में से एक है 1000 छक्के पूरे करने का कारनामा जो इस सीजन में देखने को मिला है। इससे पहले आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ था। वहीं अब यह सीजन दूसरा ऐसा सीजन बना है जहां 1000 छक्कों का आंकड़ा पार हुआ है। आईपीएल के पिछले सीजन में 1000 से ज्यादा छक्के लगे थे। वहीं अब लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है कि यह लैंडमार्क पार हुआ है। अभी इस सीजन का 67वां मुकाबला जारी है। इसके बाद तीन लीग मैच समेत कुल सात मुकाबले और बाकी हैं। यानी यह सीजन पिछले सीजन के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। पिछले सीजन कुल 1062 छक्के लगे थे सभी 74 मैचों में। अगर इस सीजन व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा छक्के की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 36 छक्कों के साथ टॉप पर हैं। वहीं उनके ही नाम सबसे ज्यादा लंबे छक्के का रिकॉर्ड भी दर्ज है। फाफ ने 115 मीटर का छक्का इस सीजन लगाया था जो अभी तक का सबसे लंबा छक्का है।Devon Conwayचेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का 67वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे ओवर में ही सीएसके के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने ललित यादव पर शानदार छक्का लगाया। यह इस सीजन का 1000वां छक्का था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। यहां जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलवा सकती है।  Latest Cricket News