संवाददाता फरियाद अली
पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में सक्रिय टीम ने गश्त और निगरानी के दौरान दो व्यक्तियों को उस समय पकड़ लिया, जब वे वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। तलाशी में एक पिकअप वाहन समेत दो सब्बल, चार नायलॉन जाबा, पेचकस, प्लास, तीन सिरिंज, तीन दवा भरी शीशियां, दो मोबाइल फोन, चाभियों का गुच्छा, नायलॉन का पट्टा, काली पन्नी का बंडल, ₹6550 नकद और एक छोटी टॉर्च बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान वाहिद पुत्र हमीद तथा संजय पुत्र विदेशी, निवासी हमजापुरा थाना दरगाह शरीफ, के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 0032/2026 के तहत धारा 313/109 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश में अन्य कौन-कौन शामिल हो सकते हैं, ताकि भविष्य में पशु चोरी जैसी घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सके।
