रामगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई वांछित अपराधी तुफान अली गिरफ्तार, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद! 

admin

रामगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई वांछित अपराधी तुफान अली गिरफ्तार, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद!

संवाददाता फरियाद अली

 

उ प्र बहराइच, 16 अक्टूबर 2025।

जनपद बहराइच में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में रामगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी राकिब अली उर्फ तुफान अली उर्फ फुल्ली पुत्र मुग्गर निवासी ग्राम आगापुरवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच को पुलिस ने दबोच लिया।

 

पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर त्रिमुहानी मोड़ शमशान घाट के सामने से देर रात करीब 10:04 बजे अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल (Vivo कम्पनी, गोल्डेन कलर) और एक मोटरसाइकिल MH05CL1254 बरामद की है।

 

अभियुक्त पर मु0अ0सं0 364/25 धारा 304(2)/317(2)/317(4) BNS थाना रामगांव में मुकदमा दर्ज था। यह अभियुक्त पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था, लेकिन थानाध्यक्ष श्री मदन लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने इसे धर दबोचा।

 

अपराधी का आपराधिक इतिहास लम्बा – कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

 

मु0अ0सं0 270/24 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली देहात

मु0अ0सं0 131/25 धारा 392/411 IPC थाना मटेरा

मु0अ0सं0 364/25 धारा 304(2)/317(2)/317(4) BNS थाना रामगांव

 

पुलिस ने अभियुक्त को मा0 न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु भेज दिया है।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष श्री मदन लाल, उ0नि0 अयोध्या सिंह, उ0नि0 मैनेजर यादव, का0 अमित यादव, का0 कृष्ण कुमार चौधरी और का0 अमित तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

पुलिस अधीक्षक बहराइच के सख्त निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी महसी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत यह सफलता हासिल की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का यह कदम सराहनीय है, लेकिन ऐसे अपराधियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई अपराधी कानून को चुनौती न दे सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *