राष्ट्रीय सेवक संघ दवारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, 17 गाँवो की टीमो ने किया प्रतिभाग

admin

राष्ट्रीय सेवक संघ दवारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, 17 गाँवो की टीमो ने किया प्रतिभाग

ज़ीशान काज़मी

जलालाबाद, शामली

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के निकटवर्ती गाँव उमरपुर मे राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा आयोजित कबडडी प्रतियोगिता मे दखौडी जमालपुर की टीम ने बंतीखेडा को हराकर कबडडी प्रतियोगिता जीत ली। मकर सक्रन्ति के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा थानाभवन खण्ड के 17 गांवो की टीमो ने प्रतिभाग किया था।

जलालाबाद के गांव उमरपुर मे मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर थानाभवन खंड के गांवो की कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमे खंड के 17 गांवो की टीमो ने भाग लिया था शुभारम्भ संघ के जिला प्रचारक कुलदीप कुमार व खंड संघ चालक संजीव अग्रवाल व किसान संघ के जिला मंत्री रामपाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया । जिसके बाद कबडडी को उन्होने अपने प्राचीन सभ्यता का अभिन्न अंग बताते हुए शारिरिक एवं मानसिक दृढता प्रतीक बताया । प्रथम मुकाबला ग्राम गौंसगढ व कच्छी गढी की टीमो के बीच खेला गया । वही फाईनल मुकाबला दखौडी जमालपुर व बंतीखेडा की टीमो के बीच हुआ जो बेहद रोमांचक रहा जिसमे अंतिम समय मे दखौडी जमालपुर की टीम ने बंतीखेडा को हराते हुए प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। इस दौरान सह जिला कार्यवाह परीक्षित कुमार, विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप पुण्डीर, आशुतोष, रामपाल सैनी, समेत संघ के अन्य पदाधिकारीव बडी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *