रवींद्र चव्हाण बने महाराष्ट्र भाजपा के कार्याध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया एलान…..

admin

रवींद्र चव्हाण बने महाराष्ट्र भाजपा के कार्याध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया एलान…..

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अधिवेशन के पहले दिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए विधायक रवींद्र चव्हाण को प्रदेश भाजपा का कार्याध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। अध्यक्ष के पद पर चंद्रशेखर बावनकुले अगला पूर्णकालिक अध्यक्ष चुने जाने तक बने रहेंगे।

हाल के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को फडणवीस मंत्रिमंडल में राजस्व मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर महाराष्ट्र सहित पूरे देश में संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान भी चल रहा है। अब तक चंद्रशेखर बावनकुले पर सरकार एवं संगठन, दोनों की जिम्मेदारियां रही हैं।

यहां तक कि उनके ही नेतृत्व में प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 132 सीटें हासिल की हैं। माना जा रहा है अब उनके सरकार में शामिल हो जाने के बाद संगठन की जिम्मेदारियां हल्की करने के उद्देश्य से उनके साथ एक कार्याध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

शिर्डी में चल रहा भाजपा का प्रदेश अधिवेशन

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस नियुक्ति की घोषणा शिर्डी में चल रहे भाजपा के प्रदेश अधिवेशन के पहले दिन की गई है। महाराष्ट्र भाजपा में पहली बार इस प्रकार कोई कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रवींद्र चव्हाण अब तक संगठन पर्व के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अर्थात प्रदेश में चल रहे संगठन चुनावों की जिम्मेदारियां देख रहे थे। चव्हाण को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *