साड़ी वाली दीदी’, शिवसेना के बाद कुणाल कामरा ने केंद्रीय वित्त मंत्री पर साधा निशाना……….

admin

मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिवसेना वाले बयान के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वायरल वीडियो में वह गाना गाते हुए टैक्स के पैसों का सरकार द्वारा गलत इस्तेमाल बता रहे हैं. साथ ही वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए भी नजर आए हैं. वह कहते हैं, ‘देश में इतनी महंगाई, सरकार के साथ है आई… लोगों को लूटने, साड़ी वाली दीदी आई.’ गाने के आखिर तक वह ‘निरमला ताई’ कहते हुए उनपर तंज भी कंसते हैं.

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया बटोर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘पूरा पॉलिटिक्स डरा हुआ है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘स्पॉटीफाई पे है क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये रुकेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं.’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *