साकीनाका पोलीस स्टेशन की हद मे गिरी अण्णा नामक युवक चला रहा है जुगार क्लब…स्थानिक पोलीस स्टेशन के संरक्षण का करता है दावा………..

मुंबई : स्थानिक सूत्र से पता चला है कि अंधेरी पूर्व,साकीनाका,माहुली व्हिलेज,असल्फा रोड नंबर 3,घाटकोपर लिंक रोड, किशन हॉटेल के अंदर चार टेबल लगा कर बडे पैमाने मे जुगार क्लब चलाया जा रहा है होटल के बाजू से अंदर जाने के लिए रास्ता बनाया गया है एक छोटेसे केबीन के अंदर से उपर क्लब मे जाया जाता है केबिन के बाहर एक फंटर को बैठा कर रखा गया है पूछताछ के बाद अंदर छोडा जाता है.स्थानिक लोगो से पता चला है कि ये क्लब दिन रात चलता रहता है.इसको कोई भी बंद नही करवा सकता है.अधिक छान बिन करने पर पता चला है कि यह क्लब कोई गिरी अण्णा नामक युवक अपने कुछ फँटरो तथा जॉकीयो को रख कर रमी तथा तीन पत्ता चला रहा है. लोगो का कहना है कि इस क्लब मे जुवा खेलने के लिए दूरदराज से लोगो को बुलाया जाता है. यहा पर हमेशा भीड लगी रहती है. इस क्लब मे सौ रुपया पचास रुपया पॉईंट से सट्टा चलता है. जिसमे लाखो का सट्टा बडे पैमाने पर चल रहा है इस क्लब की देख रेख करने के लिए नवजवान युवको को रखा गया है.क्या स्थानिक पोलीस स्टेशन को इसकी जानकारी नही?अगर जानकारी है तो अभी तक कारवाई क्यू नही?
