सरकारी पुस्तकों का गबन कर विक्रय करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 13,082 सरकारी पुस्तकें बरामद

Shoaib Miyamoor

संवाददाता फरियाद अली

बहराइच अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना रामगांव पुलिस टीम को मिली सफलता, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 052/2026 धारा 3 सार्वजनिक सम्पति निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कुल 13082 सरकारी पुस्तकें बरामद।

 

घटना व अनावरण का विवरण – दिनांक 17.02.2026 को श्री अशुतोष सिंह पुत्र ठेकेदार सिंह डी0सी0 शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालय की सरकारी किताबों को समद ट्रेडर्स व अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिक्री हेतु ले जाये जाने की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 052/2026 धारा 3 सार्वजनिक सम्पति निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिसके अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सख्त निर्देश देते हुए टीम का गठन किया गया था । जिसके क्रम में घटना के अनावरण व संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे कि थानाध्यक्ष रामगांव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विवेचना के दौरान घटना का अनावरण करते हुए कुल 13,082 अदद सरकारी पुस्तकों की बरामदगी की गई तथा प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.आलोक मिश्रा, 2.दिलशाद अली, 3.शुभांकर गुप्ता एवं 4.अर्जुन पुत्र शहजादे को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त आलोक मिश्रा, जो बी.एस.ए. कार्यालय में अनुचर के पद पर कार्यरत है जो सरकारी पुस्तकों के रख-रखाव का कार्य करता है, धनलाभ के उद्देश्य से अपने साथियों शुभांकर गुप्ता, अर्जुन, समीर अहमद एवं दिलशाद अली के साथ मिलकर स्टॉक से सरकारी पुस्तकों का गबन कर अवैध रूप से विक्रय किया गया, जिसके आधार पर अभियोग में धारा 61(2)ए, 316(5) BNS वृद्धि करते हुए गिरफ्तारशुदा उपरोक्त चारों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया तथा वांछित अभियुक्त समीर अहमद की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। विवेचना के दौरान पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि अभियुक्त दिलशाद की कबाड़ की दुकान पर सरकारी पुस्तकों के पाए जाने व विक्रय का वीडियो वायरल कर देने के नाम पर 03 लोगों द्वारा अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त से धमकी देकर पैसा लिया गया, जिसके सम्बन्ध में विवेचना की जा रही है। साक्ष्य प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है ।

 

o अभियोग का विवरणः- 052/2026 धारा 3 सार्वजनिक सम्पति निवारण अधिनियम व धारा 61(2)ए, 316(5) BNS

o बरामदगी विवरणः- कुल 13082 सरकारी पुस्तकें

 

o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-

 

1. आलोक पुत्र स्व0 मनीष कुमार मिश्रा निवासी बक्शीपुरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच

2. दिलशाद अली पुत्र अली हुसैन निवासी नाजिरपुरा वाईपास थाना को0नगर जनपद बहराइच

3. शुभांकर गुप्ता पुत्र जयराम गुप्ता निवासी शिवनगर थाना को0नगर जनपद बहराइच

4. अर्जुन पुत्र शहजादे निवासी चांदपुरा थाना को0 नगर जनपद बहराइच

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *