सुपारी किलर से अपने पति की हत्या करवा दी, बेवफा सोनम ने.
राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे खौफनाक साजिश का सनसनीखेज खुलासा,
हत्या के चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा हैं।

रिपोर्ट विक्रम सेन।
शिलांग । मेघालय में हनीमून हत्याकांड ने एक नया मोड़ ले लिया है, जिसमें इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे एक खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ हैं।

प्राप्त खबर के मुताबिक पुलिस ने प्रारंभिक जॉच में पाया है कि
ललितपुर निवासी आकाश ने अपने साथी आनंद और विक्की निवासी इंदौर के साथ मिलकर मेघालय पहुंचकर राजा रघुवंशी की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी। राज की हत्या का प्लान उसकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया था।

राजा रघुवंशी के चारों हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन को मध्य प्रदेश और एक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है
राज कुशवाह – इंदौर से गिरफ्तार
विशाल उर्फ विक्की ठाकुर – इंदौर
आकाश राजपूत – ललितपुर
आनंद – बीना (एमपी)
सोनम – यूपी के गाजीपुर में किया सरेंडर
सोनम रघुवंशी के कथित ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाहा मेघालय नहीं गया था। राज ने सोनम के साथ मिलकर 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया था, जिन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या को अंजाम दिया था।
राजा रघुवंशी हत्या मामले के आरोपियों की कोर्ट में पेशी हो रही है। जहां पुलिस आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। इससे पहले रविवार आधी रात को शिलॉन्ग पुलिस ने दबिश देकर ललितपुर जिले के मेहरौनी थाना के चौकी गांव से राघवेंद्र पुत्र किशन राजपूत के बेटे आकाश और नरेश राजपूत और राजेंद्र पुत्र भगवान सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस आकाश राजपूत पुत्र राघवेंद्र को अपने साथ मेघालय ले गई, जबकि अन्य लोगों को छोड़ दिया।
पुलिस ने जांच में पाया कि योजना के अनुसार ही सोनम अपने पति को हनीमून पर लेकर मेघालय गई थी। यहां उसने सुपारी किलर से अपने पति की हत्या करवा दी और खुद गायब हो गई थी।
बताया जा रहा है कि आकाश और उसका चचेरा भाई राजेंद्र इंदौर में शिक्षा ग्रहण करते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे यह लोग इंदौर से अपने घर पर आए थे, तभी रात करीब 11 बजे मेघालय पुलिस ने छापामारी कर आकाश समेत उसके पिता, भाई और चचेरे भाई को दबोच लिया, पुलिस चारों को अपने साथ ले कोतवाली ले गई जहां पूछताछ के बाद आकाश के अलावा अन्य तीनों को छोड़ दिया। पुलिस आकाश को लेकर मेघालय रवाना हो गई।
ही अपने पति राजा का कत्ल कराया था। सोनम ने ही साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी का किसी युवक के साथ अफेयर था। शादी के बाद सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि राज कुशवाहा कथित तौर पर सोनम रघुवंशी का पूर्व परिचित है। लोग इसको सोनम का बॉयफ्रेंड भी बता रहे हैं।
सोनम को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेघालय पुलिस सबको लेकर अपने यहां जाएगी।
आनंद की गिरफ्तारी और राज कुशवाहा की कथित संलिप्तता के सामने आने के बाद, जांचकर्ता अपराध के उद्देश्य और टाइम लाइन की गहराई से जांच कर रहे हैं। हर एक व्यक्ति की भूमिका, योजना कैसे बनाई गई और हनीमून के दौरान इस तरह के क्रूर कृत्य को अंजाम देने के पीछे क्या कारण था, ये सभी सवाल अभी भी जांच के दायरे में हैं। पुलिस का मानना है कि साजिश सिर्फ मेघालय तक सीमित नहीं थी, और अब वे राजा और सोनम के अन्य राज्यों से जुड़े संबंधों की जांच कर रहे हैं। सामने आ रही डिटेल से पता चलता है कि यह एक बहुत ही गहरी साजिश है, जिसमें विश्वासघात, हेरफेर और हत्या शामिल है, जिसे रोमांटिक पलायन की आड़ में छिपाया गया है।
शुरुआती जानकारी मिली है कि आकाश इंदौर से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। अभी यह सामने नहीं आया है कि सोनम और आकाश के बीच क्या संबंध हैं। इसकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आकाश राजपूत की दोस्ती राज से थी।
जैसे-जैसे इस मामले का खुलासा सामने आ रहा है, इससे जुड़ी खौफनाक डिटेल से देश हिल रहा है।
राजा का शव उस समय एक गहरी खाई में पाया गया था, जब वह अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। सूत्रों के अनुसार, सोनम रघुवंशी का अफेयर किसी राज कुशवाहा नाम के एक शख्स था। यही राज राजा की हत्या का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
इंदौर के रघुवंशी दंपती मामले पर अतिरिक्त डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने कहा कि “11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी ने शादी की और 20 मई को वे हनीमून मनाने चले गए। वे गुवाहाटी होते हुए शिलांग पहुंचे। शिलांग पहुंचने के बाद वे लगातार अपने परिवार के संपर्क में थे। 23 मई को दंपती की अपने परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद दंपती लापता हो गए। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ और उसकी पहचान हुई। शव बरामद होने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में डीजीपी मध्य प्रदेश डीजीपी मेघालय के संपर्क में थे। तलाशी अभियान तेज होने पर शिलांग पुलिस से सूचना मिली कि सोनम रघुवंशी गाजीपुर में बरामद हुई है।”
इधर पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी का पहला बयान सामने आया है। सोनम को खुद बेगुनाह बताया और अपने अपहरण की बात कही है। सोनम ने कहा, “मुझे अगवा कर लिया गया था और अपहरण करने वालों ने मुझे गाजीपुर में छोड़ दिया।” हालांकि, मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई है, जब कपल शादी के कुछ ही दिनों बाद मेघालय हनीमून मनाने गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने दावा किया कि वह इस मामले में आरोपी नहीं, बल्कि पीड़ित है।
उसने यह भी आरोप लगाया कि अपहरण के बाद उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में छोड़ दिया गया, जहां से उसने अपने भाई को फोन किया। सोनम को वाराणसी-गाजीपुर मेन रोड पर एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया।
ढाबे के एक कर्मचारी ने बाद में पत्रकारों को बताया कि 8 जून व रात एक महिला उसके ढाबे पर आई थी और रो रही थी। उसने अपने परिवार को फोन करने के लिए फोन भी मांगा। कर्मचारी ने पुष्टि की कि उसने किसी को फोन करके अपने ठिकाने के बारे में बताया था।
गौर तलब हैं कि शुरुआत में तो राजा रघुवंशी के परिवार ने इस दावे का खंडन किया था कि सोनम का राजा हत्याकांड में हाथ हो सकता है। हालांकि, बाद में राजा के भाई ने कहा कि सोनम इस वारदात में शामिल हो सकती है।
राजा के भाई ने क्या कहा?
सोनम रघुवंशी के बारे में राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने कहा, “मुझे उन 3-4 लोगों के बारे में तब तक कोई जानकारी नहीं थी, जब तक मुझे उनके नाम नहीं पता थे। राज कुशवाह का नाम सामने आया है, इसका मतलब है कि हत्या में सोनम का हाथ हो सकता है। राज कुशवाह सोनम का कर्मचारी था। वे लगातार फोन पर बात करते थे, जब उनकी शादी तय हुई थी, तब वे दोनों खुश थे। हमने कभी नहीं सोचा था कि सोनम ऐसा कुछ करेगी।”
उन्होंने आगे कहा, “मेघालय सरकार दूसरों की संलिप्तता के बारे में झूठ नहीं बोल रही है… मैंने अब तक राज कुशवाह को कभी नहीं देखा, मैंने सिर्फ उसका नाम सुना है… राज कुशवाहा सोनम का कर्मचारी था। वे लगातार फोन पर बात करते थे। सोनम इसमें शामिल हो सकती है… वे केवल मां कामाख्या मंदिर में पूजा करने के लिए असम जाने वाले थे।” राजा की मां ने कहा कि “सोनम ने ही यह योजना बनाई थी। वे 5-6 दिन के लिए हनीमून पर जा रहे हैं, ऐसा सोनम ने ही राजा को बताया था, जबकि वह जाना नहीं चाहता था, सोनम ने कोई वापसी टिकट बुक भी नहीं किया था।”
वहीं सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह इस घटनाक्रम से काफी विचलित है उनका कहना था, “मेघालय के सीएम इस मामले में झूठ बोल रहे हैं। उन पर भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। मुझे पूरा यकीन है कि सीएम भी झूठ बोल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जल्द से जल्द सीबीआई को वहां भेजना चाहिए।”
वे यह भी कहते हैं, “सोनम ने अपने भाई गोविंद को फोन किया, जिसने मुझे बताया कि सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली है। मेरी सरकार से अपील है कि सीबीआई जांच कराई जाए। मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। उन्होंने कोई जांच नहीं की। मुझे 100% यकीन है कि राजा रघुवंशी की हत्या में मेघालय पुलिस का हाथ है। मैंने राजा रघुवंशी के परिवार से बात नहीं की है। सोनम और राजा शादी से पहले एक-दूसरे को नहीं जानते थे। यह एक अरेंज मैरिज थी। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाय सिर्फ मेरे बेटे गोविंद ने रात करीब 2 बजे सोनम से बात की। सोनम ही गाजीपुर के ढाबे पर पहुंची थी। मेघालय पुलिस इस मामले में सोनम को फंसाने की कोशिश कर रही है। अगर सीबीआई जांच होती है, तो मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाऊंगा। मेघालय के पुलिस स्टेशन के अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे।”
सूत्रों का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों जगह छापेमारी चल रही है।
विदित हो कि राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। राजा की सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे।
मेघालय सरकार का कहना है कि मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल राजा रघु
वंशी की हत्या के मामले की हर पहलू पर विस्तार से तहकीकात कर रहा है।
