विद्यालय परिसर में गरीब, असहाय पात्र लोगों को कम्बल वितरित किए

Shoaib Miyamoor
Spread the love

विद्यालय परिसर में गरीब, असहाय पात्र लोगों को कम्बल वितरित किए

ज़ीशान काज़मी

जलालाबाद, शामली

जलालाबाद के सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में निराश्रित व असहाय लोगों को निशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक सुरेशचंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य चंद्रभूषण कौशिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शहर सिंह राणा, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, मोहनलाल शर्मा, के द्वारा क्षेत्र के गांव दाखौड़ी, अंबेहटा, कादरपुर, जिन्धेड़ी, देवपुरा, सोहनजनी, जानीपुर,

के सभी जरूरत मंद लोगों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर विद्यालय प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि हम समाज में रहने वाले गरीब असहाय व्यक्तियों की सहायता कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कंबल वितरण के लिए प्रधानाचार्य चंद्रभूषण कौशिक ने सभी पात्र लोगों के पास गांव गांव जाकर पर्ची वितरित की, जिससे कि केवल पात्र लोगों को ही कंबल वितरित किए जा सके।इस अवसर पर लोकेंद्र चौहान, रोहित सैनी, डिंपल, वैदिक, विपिन, शुभम, संदीप, रोहित, गोविंद, रितिका, साक्षी, चारु, इंदु, पूजा, तनु, अनोखी, रेनू, अंजू, राधा, वैष्णवी, आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *