विलेपार्ले की माय माऊली का महाआगमन बडे ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
संववाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

मुंबई के विले पार्ले इस्ट में बाल मित्र नवरात्रोत्सव मंडल द्वारा आयोजित तथा गोल्डन ग्रुप मराठी व्यायाम शाला के सहयोग से सोमवार, २२ सितंबर की शाम ७ बजे श्री स्वामी समर्थ मठ, हनुमान रोड, विलेपार्ले (पूर्व) से “विलेपार्ले की माया माऊली” का भव्य व दिव्य आगमन सोहला निकाला गया।
इस वर्ष की ‘अनुपम’ स्वरूप वाली मूर्ति प्रसिद्ध मूर्तिकार सिद्धेश्वरदत्त दिघोळे – कळागंध आर्ट्स ने साकार की है।
आगमन यात्रा का विशेष आकर्षण पार्लेश्वर मंदिर के सामने प्रस्तुत किया गया शिव तांडव रहा।
विशेष उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की गुजराती सेल मुंबई अध्यक्षा यामिनी बेन अशोक पंचाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के महासचिव अशोक पंचाल, मंडल के विश्वस्त पोपट बेदरकर तथा युवासेना के सिद्धेश पवार उपस्थित थे और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
