वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे से गूंजा गोलीबार – हाजी इब्राहिम शेख भाईजान की अगुवाई और कय्यूम तांबोली का तीखा बयान

Shoaib Miyamoor
Spread the love

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे से गूंजा गोलीबार – हाजी इब्राहिम शेख भाईजान की अगुवाई और कय्यूम तांबोली का तीखा बयान

 

मुंबई. – गोलीबार में लोकतंत्र की हिफाज़त के लिए एक भव्य हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देशव्यापी आह्वान से प्रेरित होकर शुरू किया गया। उनका नारा – “वोट चोर, गद्दी छोड़” – अब पूरे देश की आवाज़ बन चुका है और मंगलवार को गोलीबार इलाके में भी इसकी गूंज सुनाई दी।

इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर वोट चोरी के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस हस्ताक्षर अभियान की अगुवाई मुंबई कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी के अध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख भाईजान ने की। उनके नेतृत्व ने इस आंदोलन को और भी सशक्त रूप दिया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी के सीनियर उपाध्यक्ष हाजी कय्यूम तांबोली ने इस अवसर पर सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा – “यह सरकार वोट चोरी करके बनी है, इसलिए इसकी नींव ही धोखे और छल पर खड़ी है। जनता का विश्वास तोड़ा गया है और अब जनता इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।”

हाजी इब्राहिम शेख भाईजान ने भी अपने संबोधन में कहा – “वोट की चोरी लोकतंत्र की हत्या है। हम हर हाल में लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत रहेंगे।”

 

इस अभियान में विशेष रूप से शिवसेना की माजी नगरसेविका पुजा महाडेश्वर भी उपस्थित रहीं और हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दर्ज कराया।

प्रमुख उपस्थितियों में मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग के महासचिव और वरिष्ठ पत्रकार एडिटर जफर सिद्दीकी, मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी के महासचिव और इस कार्यक्रम के आयोजक इरशाद काजी, महासचिव हाजी रफीक शेख, फजल सौदागर, नल यूनियन के अध्यक्ष और कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी गुलफाम खान, महासचिव अशरफ भाई, सलीम अंसारी, निसार शेख, सलीम फाउंडेशन के अध्यक्ष सलीम खान, रॉयल फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल फहीम शेख, जमील कुरैशी डोंगर भाई, पिंकी मैडम, हसन अली, जिया भाई, आलम सिद्दीकी, नासिर शेख, अकरम मर्चंट, नासिर भाई, चिराग भाई समेत सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

अभियान में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। पूरे इलाके में “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे गूंजते रहे। हर हस्ताक्षर लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बना और यह अभियान जनता की जागरूकता तथा एकता का शानदार उदाहरण साबित हुआ।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी के महासचिव इरशाद काजी ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *