वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भरा बारिश का पानी, मुंबई-ठाणे से रायगढ़ तक रेड अलर्ट, टूटा 107 साल का रिकॉर्ड.

admin

वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भरा बारिश का पानी, मुंबई-ठाणे से रायगढ़ तक रेड अलर्ट, टूटा 107 साल का रिकॉर्ड……….

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में लगातार बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों के लिए ऑरेंज से लेकर रेड अलर्ट जारी किए हैं और अगले तीन से चार घंटों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है.

सुबह 10 बजे के आसपास बारिश की तेजी कम हो गई, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं. मुंबई में मई महीने में बारिश ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भरा पानी

मुंबई अंडरग्राउंड मेट्रो मौजूदा वक्त में वर्ली से आरे कॉलोनी तक चलती है. पानी भरने की वजह से अब अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेनें ग्लैक्सो स्टेशन से वर्ली से एक स्टेशन आगे आरे कॉलोनी तक चल रही हैं. मुंबई मेट्रो ने जारी किया बयान

मुंबई मेट्रो की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “टेक्निकल परेशानी की वजह से, मेट्रो लाइन-3 पर ट्रेन सर्विसेज अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं और अब यह आचार्य अत्रे चौक के बजाय केवल वर्ली स्टेशन तक ही चलेंगी.”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *