व्यापारियों ने स्वास्थ्य बीमा व स्मार्ट मीटर को लेकर सौंपा ज्ञापन

Shoaib Miyamoor

व्यापारियों ने स्वास्थ्य बीमा व स्मार्ट मीटर को लेकर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता फरियाद अली

 

बहराइच।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बहराइच के प्रतिनिधियों ने सोमवार को जिला अध्यक्ष कालिका प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं विद्युत मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि प्रदेश के सभी पंजीकृत व्यापारियों को सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की जाए। इसके साथ ही व्यापारियों की दुकानों में आगजनी जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को देखते हुए दुकान बीमा की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई।

 

वहीं, विद्युत मंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध दर्ज कराया गया। व्यापार प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को गलत और अधिक बिजली बिल दे रहे हैं, जिससे व्यापारी वर्ग आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मौजूदा मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाए।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष कालिका प्रसाद गुप्ता के साथ जिला महामंत्री रमन देव सिंह, उमाशंकर गुप्ता, विनय मित्तल, ओमकार गुप्ता, जगदीश मल्होत्रा, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण पांडे, अजय निगम सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *